जिनागोड़ा माड़ी गोदाम में ट्रेंच कटिंग पर महापौर सख्त, कार्य तत्काल रुकवाया

By : Vaibhaw Vikram
जिनागोड़ा माड़ी गोदाम में ट्रेंच कटिंग पर महापौर सख्त, कार्य तत्काल रुकवाया

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
जिनागोड़ा माड़ी गोदाम क्षेत्र में बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा चल रहे ट्रेंच कटिंग कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद महापौर संजीव सिंह ने कड़ा रुख अपनाया. शनिवार को वे स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेंच कटिंग के कारण आसपास के घरों में दरारें आने और क्षति होने का खतरा बना हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने बीसीसीएल के महाप्रबंधक से सीधी बातचीत की और स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित और समुचित रहने की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा 

'जिनागोड़ा माड़ी गोदाम क्षेत्र में चल रहा ट्रेंच कटिंग कार्य स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा था, जिसे तुरंत रुकवाया गया है. मैंने बीसीसीएल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सुरक्षित आवास की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक इस तरह के कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. जनता की सुरक्षा और उनके घरों की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है.'

महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आउटसोर्सिंग क्षेत्र से सटे किसी भी घर को नुकसान नहीं होना चाहिए और पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत ही संचालित की जाए. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. महापौर के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा की स्टेट टॉपर बेटी शिवांगी को अपने खर्च पर पढ़ाएगी डीसी कंचन सिंह,  जानें क्या कहा

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां