घाघरा में दूसरी बार माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया, इलाके में फैली दहशत, पुलिस ने पोस्टर जब्त किया

घाघरा में दूसरी बार माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया, इलाके में फैली दहशत, पुलिस ने पोस्टर जब्त किया

घाघरा में दूसरी बार माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया इलाके में फैली दहशत पुलिस ने पोस्टर जब्त किया

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग के चपका में स्थापित शहीद संतोष भगत प्रतिमा स्थल में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम से प्रिंटेड पोस्टर में हस्तलिखित पर्चा चिपकाये जाने से आसपास के लोगों में भय ब्याप्त है. माओवादियों ने इस पोस्टर के जरिए न सिर्फ पुलिस प्रशासन के चक्कर मे न रहने सहित उन्हें चेताया भी है. पोस्टर के माध्यम से बिचौलियों और दलालों को भी चेतावनी दी है कि वे सावधान हो जाएं. पोस्टर में लिखा है कि अमीरों की सरकार में गुलामी करने वाली पुलिस गरीब जनता पर अत्याचार न करे. साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, बालाघाट और गढ़चिरौली जैसे इलाकों में आदिवासियों की विचारधारा को कुचलने वाली कार्रवाई बंद करने की बात कही गई है.

पोस्टर में लिखा गया, कांग्रेस-झामुमो की सरकार में मुसलमानों के द्वारा आदिवासी बहनों पर अत्याचार  बंद हो. साथ ही बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में गरीबों पर अत्याचार करना बंद करने की बात पोस्टर में दर्ज है. प्रभारी बीर – उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)” का नाम दर्ज है. सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर ली. बता दें कि शुक्रवार को भी प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार में प्रिंटेड मिलता जुलता हस्तलिखित पर्चा चस्पाया गया था और 24 घंटे के भीतर दूसरी बार पोस्टर चिपकाए जाने से लोगों में तरह तरह की चर्चा चौक चौराहों में हो रही है.

यह भी पढ़ें: घाटशिला उपचुनाव: यूसिल ने मतदान के दिन स्वैच्छिक अवकाश की अधिसूचना की जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश