भाजपा स्थापना दिवस पर मनोहरपुर कार्यकर्ता ने लिया संकल्प, गौरवशाली इतिहास और उपल...

भाजपा स्थापना दिवस पर मनोहरपुर कार्यकर्ता ने लिया संकल्प, गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों की भी चर्चा की गई

भाजपा स्थापना दिवस पर मनोहरपुर कार्यकर्ता ने लिया संकल्प गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों की भी चर्चा की गई

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: झारखंड में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मनोहरपुर मंडल द्वारा संत नरसिंह आश्रम परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ. इस दौरान भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा.

मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी. वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी और राजकुमार लोहार ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में छोटानागरा मंडल अध्यक्ष नीमा लुगुन, आनंदपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह देव, सीमा मुंडारी, संजय सिंह, हरेंद्र बड़ाइक, अमरेश विश्वकर्मा, श्याम सांडिल, संतोष गुप्ता, अवधेश भगत, प्रदीप कुमार मिश्रा, सुभाष हरलालका, राजेश कुमार महतो, दिवाकर महतो, तेजराज महतो, पारस सिंह, सनी गुप्ता, सुरेश दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के संकल्प के साथ हुआ. उपस्थित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर