आतंकी का वीडियो साझा

कोडरमा में आईबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी का वीडियो साझा करने के आरोप में पांच हिरासत में

माधोपुर गांव में देर रात संयुक्त छापेमारी, इंटरनेट मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काने का आरोप, संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी

By : Ark Sahuliyar
कोडरमा में आईबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी का वीडियो साझा करने के आरोप में पांच हिरासत में

न्यूज11 भारत
कोडरमा/डेस्क:
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार की सुबह आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और कोडरमा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया. सभी हिरासत में लिए गए व्यक्ति माधोपुर गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं. उन पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर किसी आतंकी का वीडियो क्लिप साझा कर मुस्लिम युवाओं को देश और अन्य धर्मों के प्रति भड़काने का आरोप है.

जानकारी के अनुसार, भारतीय खुफिया एजेंसियों को इस संबंध में इनपुट प्राप्त हुआ था. इसके बाद आईबी ने मामले की सूचना कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष को दी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया. रविवार देर रात आईबी और कोडरमा पुलिस की संयुक्त टीम ने माधोपुर गांव में छापेमारी कर पांचों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की भी जांच कर रही हैं. उनसे पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किन-किन लोगों के संपर्क में थे और कथित आपत्तिजनक सामग्री किस माध्यम एवं उद्देश्य से साझा की जा रही थी. फिलहाल पुलिस और आईबी की ओर से मामले में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. वहीं, इस कार्रवाई के बाद माधोपुर गांव और आसपास के इलाके में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें- झारखंड में JPSC और JSSC द्वारा खुलेआम बेची गई है नौकरियां: बाबूलाल मरांडी

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया