हजारीबाग: हीराबाग जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने कारोबारी विजय प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार

हीराबाग जमीन घोटाला मामले में विजय प्रताप गिरफ्तार

हजारीबाग: हीराबाग जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने कारोबारी विजय प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार

हजारीबाग हीराबाग जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई एसीबी ने कारोबारी विजय प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग के मटवारी स्थित होटल विनायक के पीछे की कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी विजय प्रताप सिंह को एसीबी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी डीवीसी चौक में स्थित बहुचर्चित हीराबाग जमीन घोटाले में दर्ज प्राथमिकी के मामले में हुई है. इस मामले में अब तक यह तीसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले तत्कालीन उपायुक्त विनय चौबे और तत्कालीन खास माल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

आधी रात को हुई कार्रवाई
बताया जाता है कि देर रात करीब तीन वाहनों में सवार होकर एसीबी के अधिकारी विजय सिंह के आवास पर पहुंचे थे. इनमें से एक गाड़ी गली के सामने सड़क पर रुकी, जबकि दो गाड़ियां गली में प्रवेश कर विजय सिंह के घर के सामने रुकीं. अधिकारियों ने मुख्य द्वार से घर में प्रवेश किया और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया. सारी कार्रवाई पूरी करते हुए टीम लगभग 20 मिनट में उन्हें लेकर निकल गई.

क्या है मामला?
शहर में हीराबाग की जमीन एक ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड थी. आरोप है कि पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर विजय प्रताप सिंह और सुधीर सिंह ने दो एकड़ से अधिक इस जमीन की खरीद-बिक्री कर दी. आरोप है कि तत्कालीन उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने मिलीभगत कर जमीन का निबंधन खरीदारों के नाम से कर दिया. 

यह भी पढ़े: रांची: प्रदेश बीजेपी कार्यालय में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' पर कार्यशाला आयोजित
 
संबंधित सामग्री

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

बिहार

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

हजारीबाग में BLO द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर नहीं दिया जा रहा है: भाजपा 

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

बिहार

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन