अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस ने गढ़वा जिले के रमना थाना अंतर्गत हारादाग बाजार में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बनाकर तस्करी करने की गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद. प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी, रमना के द्वारा थाना के सशस्त्र बलों के साथ छापामारी अभियान चलाया जहाँ छापामारी के क्रम में लगभग 5 क्विंटल जावा महुआ एवं शराब की भट्टी को मौके पर विनष्ट किया गया साथ ही 60 लीटर चुलाई देशी शराब तथा शराब को बनाने में प्रयुक्त 2 गैस सिलेंडर, 1 एल्युमिनियम का तसला, 01 चूल्हा और शराब बनाने के उपकरण को मौके से विधिवत जप्त करते हुए शराब को थाना लाया गया.
इस संबंध में तस्कर एवं कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उल्लेखनीय है कि आगामी दुर्गापूजा(विजयादशमी) को शांत वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब के कारोबार को रोकने के उद्देश्य से यह छापामारी अभियान चलाई गई है.वहीं गढ़वा पुलिस के द्वारा यह कार्यवाई बताने के लिए काफी है की किसी भी हाल में अवैध कारोबार किसी भी सूरत में गढ़वा पुलिस बर्दास्त नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: गढ़वा समाहरणालय में किया गया हिंदी दिवस का आयोजन, अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा- हिंदी का करें अधिक से अधिक प्रयोग