झारखंड में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन, रामगढ़ और धनबाद में की गई संयुक्त छापेमारी

झारखंड में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन, रामगढ़ और धनबाद में की गई संयुक्त छापेमारी

झारखंड में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन रामगढ़ और धनबाद में की गई संयुक्त छापेमारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के प्रमुख कोयला क्षेत्रों में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस और कोयला कंपनियों ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू किया है. शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में अवैध कारोबारियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा.

रामगढ़ के मांडू में CCL का डोजरिंग अभियान
रामगढ़ जिले के मांडू स्थित सेमरा खदान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए. कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक के निर्देश पर क्षेत्रीय सुरक्षा बल और परियोजना सुरक्षा टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से खदान तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख और छोटे रास्तों को गहरे गड्ढे खोदकर पूरी तरह बंद कर दिया गया, ताकि अवैध खनन की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. CCL अधिकारियों ने साफ कहा है कि बंद पड़ी खदानों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं, सुरक्षा प्रभारी शिवधर महतो ने मांडू थाना में आवेदन देकर अवैध उत्खनन में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

धनबाद के बस्ताकोला में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
धनबाद के अलकडीहा क्षेत्र में पुलिस, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और CISF की संयुक्त टीम ने बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया. तिसरा थाना पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए इस ऑपरेशन में कोयला तस्करों के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया. कुइयां पीओ के नेतृत्व में बंगाली कोठी, कुइंया 5 और 7 नंबर समेत आधा दर्जन से अधिक संवेदनशील स्थानों पर कार्रवाई की गई. इस दौरान अवैध खनन के लिए बनाए गए मुहानों को डोजरिंग कर मिट्टी से भर दिया गया, जिससे तस्करी के नेटवर्क को काफी नुकसान पहुंचा है. गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी प्रबंधन ने करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया था. 

ये भी पढ़ें- 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, ED की ओर से की गई बहस 

संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान