संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के बरनवाल धर्मशाला माल्डा में शुक्रवार को बरनवाल समाज के पूर्वज आदिपुरुष महाराजा अहिबरनजी महाराज की जयंती सह बरनवाल परिवार मिलन समारोह मनाई गई.
कार्यक्रम में मुख्यरूप से तीसरी के लक्ष्मण मोदी एवं रिंकू बरनवाल एवं प्रेमलता देवी उपस्थित शामिल हुई.कार्यक्रम का उद्घाटन महाराजा अहिबरन के चित्र पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर स्कूली बच्चों के बीच प्रश्न मंच, भाषण इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. वहीं महिलाओं के बीच कुर्सी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के दौरान हाल के समय मे रेलवे प्रतियोगी परीक्षा में सफल माल्डा निवासी नीरज कुमार पिता दिलीप बरनवाल को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए लक्ष्मण मोदी ने कहा कि समाज के लोग संगठित रहें व एकता का परिचय दें.
उन्होंने माल्डा में तैयार बरनवाल धर्मशाला के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग व मेहनत से विशाल अहिबरन सेवा सदन का निर्माण किया गया है जिसके लिए माल्डा बरनवाल समाज के सभी लोग बधाई के पात्र है. रिंकू बरनवाल ने कहा कि समाज के सभी लोग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें. जिससे समाज के बच्चे विभिन्न सरकारी सेवाओं में जाकर क्षेत्र का नाम रौशन करें. समाज के किसी भी व्यक्ति के सुख दुख में सभी सहभागी बनें. जिससे कोई भी व्यक्ति अपने को अकेला महसूस नहीं करें.
प्रखंड अध्यक्ष दुर्गालाल ने महाराजा अहिबरन जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान महापुरुष थे. जिनका त्याग साहस व पराक्रम हमसबों के लिए अनुकरणीय है. उनके बताएं रास्ते पर चलकर सभी लोग समाज को आगे ले जाने का संकल्प लें. मौके पर बरनवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष अशोक बरनवाल, सचिव संजय बरनवाल, अभिमन्यु बरनवाल, सुजीत सावन, राजू बरनवाल, जितेंद्र बरनवाल, राजेश बरनवाल, विवेकानन्द बरनवाल, चन्दन बरनवाल, चंद्रकांत बरनवाल, अजय बरनवाल, संजय बरनवाल, आरती देवी, सुमन देवी, ममता देवी, सोनी देवी आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पार्टी के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में आजसू का दामन थामा