नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

By : News11 Bharat
नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी प्रखंड के झरना स्थित श्रीश्री 1008 गोलोकवासी रामदास बाबाजी महाराज द्वारा स्थापित नीलांचल आश्रम में इस वर्ष भी नरसिंह भगवान का जन्म महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. गुरुवार संध्या से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल हुए.

महोत्सव की शुरुआत वैदिक विधि-विधान के साथ हुई, जहां विद्वान पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच नरसिंह भगवान का अभिषेक किया गया. तत्पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई.

आश्रम में उपस्थित साधु-संतों ने भगवान नरसिंह की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि उनका अवतार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है. उन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अत्याचारी राजा हिरण्यकशिपु का संहार कर सनातन धर्म की पताका को ऊंचा किया.

पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. रात भर आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन और संकीर्तन का दौर चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

यह भी पढ़ें: गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार