न्यूज11 भारत
कुड़ू/डेस्क: लोहरदगा मुख्य मार्ग पर दोबा मोड़ के समीप बुधवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.मृतकों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के जिंगी पंचायत अंतर्गत मकान्दू गांव निवासी सारू उरांव 31 वर्ष पिता बंधन उरांव और उनकी पत्नी जयमंती कुमारी 29 वर्ष के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी अपने एक 6 माह के बच्चे को घर पर छोड़कर बैंक के कार्य से लोहरदगा गए थे. वापस लौटने के दौरान शाम करीब पौने 6 बजे दोबा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कुडू अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: यूसिल की बांदुहुरांग ओपन कास्ट माइंस में 75 प्रतिशत विस्थापित, प्रभावित को नियोजन को लेकर धरना