नशाखुरानी

बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर लोको पायलट का मोबाइल लेकर फरार, ओवरब्रिज के पास पीड़ित की बिगड़ी हालत

स्थानीय लोगों ने उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर लोको पायलट का मोबाइल लेकर फरार, ओवरब्रिज के पास पीड़ित की बिगड़ी हालत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  मुगलसराय- डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह रेलखंड में कार्यरत लोको पायलट दिलीप कुमार मेहता के साथ कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार मेहता मुगलसराय से ट्रेन से डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पहुंचे थे.

स्टेशन से निकलते समय उनकी मुलाकात बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति से हुई. उक्त व्यक्ति ने उन्हें जपला तक बाइक से ले चलने की बात कही.विश्वास में आकर दिलीप उसके साथ जपला के लिए रवाना हो गए. आरोप है कि दंगवार रोड हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने उन्हें बिस्कुट खाने को दिया. इसी दौरान आरोपी ने गाना सुनने के बहाने उनका मोबाइल मांग लिया और उन्हें गुटखा लाने के लिए भेज दिया. बिस्कुट खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.इसी बीच वह मोबाइल लेकर फरार हो गया. इसके बाद दिलीप किसी तरह हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे. उनकी हालत देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहाँ पर इलाज चल रहा है. इनका ससुराल हैदरनगर के सजवन गांव बताया गया है वही इनको जाना था, इस बात की जानकारी मिलते ससुराल पक्ष के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे. वही परिजनों ने थाना मे सुचना जाकर देने की बात कही है. समाचार लिखें जाने तक थाना मे सुचना नहीं दिया गया था.

यह भी पढ़ें: 'दिशा' की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता