अवैध कोयला

अवैध कोयला खनन व चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान तेज, पिपरवार में तीन स्थानों पर छापेमारी, 50.530 टन कोयला बरामद

सीआईएसएफ की तीनों कार्रवाइयों में कुल 50.530 टन कोयला बरामद किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अवैध कोयला खनन व चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान तेज, पिपरवार में तीन स्थानों पर छापेमारी, 50.530 टन कोयला बरामद

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी. सीसीएल एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी एवं पिलफेरेज के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अभियान लगातार जारी है. कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में सीआईएसएफ की टीम ने 18 सितंबर को पिपरवार क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर सर्च एवं रेड अभियान चलाकर कुल 50.530 टन कोयला बरामद किया.

सहायक कमांडेंट हर्ष लवानिया के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले बचरा साइडिंग स्थित एनटीपीसी साइडिंग की ओर जंगल क्षेत्र में छापेमारी की. सूचना के आधार पर की गई सर्च के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया 19.500 टन कोयला बरामद हुआ. इसे बीआरएस डब्ल्यूबी-01 कांटा घर में वजन कराने के बाद आवश्यक प्रक्रिया के तहत सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया.

इसके बाद टीम ने अशोका कोल डंप के प्रवेश बिंदु के समीप कार्रवाई की. यहां अवैध रूप से रखा 29.250 टन कोयला बरामद हुआ. अशोका डब्ल्यूबी-05 कांटा घर में वजन कराने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई. बीआरएस एवं अशोका क्षेत्र से हुई दोनों कार्रवाई में कुल 48.750 टन कोयला बरामद हुआ, जिसकी कीमत सीसीएल प्रबंधन ने 57,958.75 रुपये आंकी है.

इसी क्रम में डकरा स्थित डीआरएस क्षेत्र में भी कोल रेड की गई. यहां से 1.780 टन कोयला बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2,011.40 रुपये बताई गई है. बरामद कोयले को नियमानुसार सीसीएल डकरा साइडिंग को सौंप दिया गया. इस तरह एक दिन में हुई तीन कार्रवाई में कुल 50.530 टन कोयला बरामद किया गया.

एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई

सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार उक्त कार्रवाई एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत प्राप्त वैधानिक शक्तियों के अंतर्गत की गई. अभियान में निरीक्षक एलएस मिन्ज, एसपी तिग्गा, कुलदीप, विजय कुमार संगा, उप निरीक्षक अनिल कुमार राय, रजिया सुल्ताना सहित क्राइम टीम और करीब 15 बल सदस्य शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

दिल्ली पुलिस ने रांची के रातु में छापेमारी करते हुए करोड़ो की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.