न्यूज11 भारत
बुंडू/डेस्क: झारखंड, रांची. झारखंड राज्य वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महासचिव श्री रघुनाथ सिंह संघ के नेतृत्व में 4 दिसंबर 2025 को पंचपरगना क्षेत्र के अमानत अली इंटर कॉलेज बुंडू, पंचपरगना ताव उच्च विद्यालय बुंडू, सरस्वती भास्कर विद्यालय बुंडू, किसान उच्च विद्यालय रांची, तमाड़ इंटर महाविद्यालय सलगाडडीह, सज्जन उच्च विद्यालय डोरिया, संत इग्न्यू'युस उच्च विद्यालय, विजय गिरी सर्वोदय उच्च विद्यालय, मानिक चंद्र इंटर कॉलेज पारमडीह, रघुनाथ महतो इंटर कॉलेज पत्रहातू एवं अन्य नौ वित्त रहित कॉलेजों का दौरा किया गया.संघ के कोषाध्यक्ष अली अल अराफ़ात, सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजीव लोचन व रंजीत कुमार मोदक सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे. सभी कॉलेजों के प्रबंधन ने 75% अनुदान वृद्धि न होने तक अनुदान प्रपत्र भरने से परहेज करने का एकजुट संकल्प लिया तथा संघ के आंदोलन का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया.इसके साथ ही उन्होंने निर्णय लिया कि 9 दिसंबर को प्रस्तावित विधानसभा के समक्ष महा धरना में पंचपरगना क्षेत्र के अधिक से अधिक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.
यह भी पढ़ें: गढ़वा एसपी अमन कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने हवलदार जयप्रकाश यादव को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक दी विदाई