शराब तस्करी पर ढिलाई भारी पड़ी: एसपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड, मुख्यालय तलब

By : Ark Sahuliyar
शराब तस्करी पर ढिलाई भारी पड़ी: एसपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड, मुख्यालय तलब

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोडरमा एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. एसपी कुमार शिवाशीष ने सतगावां थाना क्षेत्र में शराब तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा को सस्पेंड कर दिया.

जानकारी के अनुसार, सतगावां इलाके से लंबे समय से अवैध शराब तस्करी की शिकायतें सामने आ रही थीं. इसको लेकर संबंधित थाना प्रभारी को कई बार सख्ती बरतने और कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए थे. इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने और लगातार लापरवाही की शिकायतें मिलने पर यह कदम उठाया गया.निलंबन के साथ ही सौरभ कुमार शर्मा को तत्काल पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश भी जारी किया गया है. 

ये भी पढ़ें- अब 'मोदी तत्व' और RSS का इतिहास पढ़ेंगे MSU के छात्र, यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया कोर्स 

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां