लातेहार: मंडल कारा लातेहार में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By : News11 Bharat
लातेहार: मंडल कारा लातेहार में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देषानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को मंडल कारा, लातेहार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य जांच षिविर एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था. इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जेल के बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए.

विधिक और स्वास्थ्य जागरूकता

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है, चाहे वह जेल के अंदर हो या बाहर. उन्होंने बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग एवं प्राणायाम अपनाने की सलाह दी. साथ ही, उन्हें उनके विधिक अधिकारों और जेल में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

बंदियों की स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग की गयी

सदर अस्पताल, लातेहार के सहयोग से आई आस्था गुप्ता एवं सोनाली मंजू सिंकु सहित टीम ने बंदियों की रक्तचाप, मधुमेह और अन्य सामान्य रोगों की जांच की. बंदियों की काउंसिलिंग की. जरूरतमंद बंदियों को उचित दवाइयां भी वितरित की गईं. चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला. इस अवसर पर मंडल कारा के जेल अधीक्षक, कारापाल, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी, पीएलवी और बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: नशे और लूट की खातिर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया