न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: झारखंड के लातेहार जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं. करकट चेक पोस्ट के पास पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 40.20 लाख रुपये कैश बरामद किया हैं. इस भारी राशि के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी हैं.
पुलिस ने की गाड़ी की तलाशी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी दौरान रांची से आ रही संदिग्ध स्विफ्ट कार को करकट चेक पोस्ट पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में कैश मिला. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह पैसा कहां से आया था और इसका उद्देश्य क्या था. गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही हैं. पुलिस और प्रशासन यह भी जांच कर रहे है कि क्या यह राशि किसी चुनावी गतिविधि से संबंधित थी.
चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी.