अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर तैयारियों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना दो चरणों में संपन्न की जाएगी. प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगा. इसके बाद, दूसरे चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना फरवरी 2027 में की जाएगी.
उपायुक्त ने आगे जानकारी दी कि 1 मई 2026 से 15 मई 2026 के बीच आम नागरिक डिजिटल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी गणना स्वयं कर सकेंगे. बता दें कि जनगणना के इतिहास में यह पहली बार होगा जब दो विशेष नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, जिसमें स्व-गणना और डिजिटल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह शामिल है.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह के शांतिनिकेतन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रिंसी कुमारी जिला टॉपर, प्रमंडल में रहा दूसरा स्थान