उप डाकघर घोटाला

के.के. पॉलिटेक्निक - उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ED की दबिश, आरोपी पंकज चौहान फरार

गिरफ्तारी के इरादे से पहुंची थी ED की टीम, कई समन के बावजूद नहीं हुआ पेश

By : Ark Sahuliyar
के.के. पॉलिटेक्निक - उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ED की दबिश, आरोपी पंकज चौहान फरार

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
धनबाद के चर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को ED की टीम लोयाबाद तीन नंबर निवासी पंकज चौहान के घर छापेमारी करने पहुंची. हालांकि, कार्रवाई के दौरान पंकज चौहान घर पर नहीं मिला. बताया जा रहा है कि ED की टीम उसे गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पहुंची थी. मामले में कई समन के बावजूद पूछताछ में शामिल नहीं होने पर एजेंसी ने कार्रवाई तेज कर दी है.

ED की छापेमारी की सूचना मिलते ही लोयाबाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया. सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान ED ने पंकज चौहान को कई बार समन और नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह किसी भी नोटिस पर उपस्थित नहीं हुआ. लगातार अनुपस्थित रहने के बाद एजेंसी ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी.

जांच एजेंसी के अनुसार, इसी मामले में पंकज चौहान पहले भी जेल जा चुका है. जांच के दौरान उसके बैंक खाते में 2 करोड़ 89 लाख 12 हजार 600 रुपये ट्रांसफर होने और बाद में पूरी राशि निकाले जाने की जानकारी सामने आई है. ED अब इस संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है. फिलहाल ED की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है. वहीं पंकज चौहान की तलाश भी जारी है. माना जा रहा है कि जांच के आधार पर इस मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें- राज्यपाल के रूप में संतोष कुमार गंगवार ने पूरा किया दो वर्ष का कार्यकाल, राज्य की जनता के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता

संबंधित सामग्री

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए की गयी फिलिंग में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है.

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.