प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: मैट्रिक परीक्षा 2026 में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरवाडीह की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता का इतिहास रच दिया है. इस वर्ष विद्यालय से कुल 72 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिनमें सभी 72 छात्राएं सफल रहीं. परीक्षा परिणाम में 68 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 04 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है.विद्यालय की टॉपर छात्राओं में मांशी कुमारी (रोल नंबर 0007) ने 455 अंक (91.00%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं खुशबू कुमारी (रोल नंबर 0003) ने 447 अंक (89.40%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा मुनिया कुमारी (रोल नंबर 0012) ने 439 अंक (87.80%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है. विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी हैं.
यह भी पढ़ें: गावां के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पिहरा का छात्र बना जिला टापर, कुल 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये