प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: करंज थाना अंतर्गत दतिया गांव में शनिवार को करंज थाना प्रभारी आशीष केशरी ने दतिया सहित डूडीया,परवल और बंगरू गाँव के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक बैठक कर सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया.इस निमित उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों को पालन करने की अपील की.साथ ही स्कूल संचालकों व ऑटो चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि ऑटो में स्कूल के छोटे बच्चों को ओवरलोड कर स्कूल ले जाते है.जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.बच्चो को जान जोखिम में डालकर ऑटो में स्कूल ना पहुंचाएं.इसपर ग्रामीण भी नजर रखें.स्कूल संचालक भी इसपर सुधार लानें.ऑटो चालक इसपर सुधार नहीं करते हैं तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेंगी.युवा वर्ग नशापान कर वाहन नहीं चलाए.बाईक चलाते समय पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि सुरक्षित घर पहुंचने के लिए हेलमेट जरूर लगाएं.बैठक में बसंत उरांव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: 2026 पुरस्कारों के लिए राज्य स्तर पर 200 उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन की योजना