न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: साल 2024 में हुई JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक केस के अपराधियों कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. हाईकोर्ट ने तीनो आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली हैं. हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने उक्त आरोपियों को 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत दी गई हैं. अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने आरोपियों की तरफ से बहस की हैं.
बता दें कि पेपर लीक मामले में CID ने अपनी चार्जशीट में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कृष्ण स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को आरोपी बनाया था. तीनों आरोपी को फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते इसी केस के तीन आरोपियों IRB के जवाब रॉबिन, कवि राज और राम निवास राय को भी बेल दी थी.
यह भी पढ़े: बोकारो: DMFT घोटाले पर सियासत, सभी राजनीतिक दलों ने की जांच की मांग