बाबूलाल मरांडी

JPSC-JSSC फर्जीवाड़ा: बाबूलाल मरांडी ने CID के ADG पर लगाये बड़े आरोप 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि CID के ADG पर खुद कोयला चोरी जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.

By : Dipali Kumari
JPSC-JSSC फर्जीवाड़ा: बाबूलाल मरांडी ने CID के ADG पर लगाये बड़े आरोप 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में इस वक्त JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े का मुद्दा ज्वलंत विषयों में से एक है. इस मामले में फिलहाल CID जांच चल रही है. अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और कार्रवाई लगातार जारी है. इसी बीच अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CID के ADG पर बड़े सवाल खड़े किये हैं. 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि CID के ADG पर खुद कोयला चोरी जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. हैरानी की बात यह है कि  JPSC में जिस धांधली की जांच आज CID कर रही है, उसी मामले से जुड़े इंटरव्यू बोर्ड में CID के ADG भी शामिल थे.

मरांडी ने कहा कि JPSC-JSSC परीक्षाओं की CBI जांच ही पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से पड़ताल कर सकती है. इससे उन सभी जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सकता है, जिन्होंने धांधली के जरिए गलत तरीके से नौकरी हासिल की या इस पूरे खेल में मदद की.

इसे भी पढ़ें: रांची: “हाई कोर्ट की इंटरनेट काटने की हिम्मत कैसे हुई?” कोर्ट ने JBVNL को लगाई कड़ी फटकार

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.