जेएनएसी में नागरिक सुविधाओं एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

By : News11 Bharat
जेएनएसी में नागरिक सुविधाओं एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

प्रभात कुमार/न्यूज़ 11भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के अंतर्गत संचालित विभिन्न नागरिक सुविधाओं एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में संबंधित विशेष पदाधिकारी, सहायक अभियंता (AE) एवं कनिष्ठ अभियंता (JE) उपस्थित थे. बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों जैसे स्वच्छता, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए. उन्होंने विशेष रूप से सभी कनिष्ठ अभियंताओं (JE) को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में चल रहे कार्यों की निरंतर निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा को शीघ्र दूर कर कार्यों में विलंब न होने दें.

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण और समन्वय अत्यंत आवश्यक है.बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: श्रीश्री 108 श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण 9 दिवसीय महायज्ञ का 1500 सौ कन्याओं की निकाली गई जलयात्रा के साथ प्रारंभ

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया