जागरूकता अभियान

लोहरसी में झामुमो का जागरूकता अभियान, MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान

नेताओं ने दावा किया कि केंद्र और राज्य के बीच खनिज संसाधनों और राजस्व से जुड़े अधिकारों में बदलाव का पड़ेगा असर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लोहरसी में झामुमो का जागरूकता अभियान, MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान

न्यूज11  भारत

चंदवा/डेस्क: चंदव के माल्हन पंचायत के लोहारसी बाजार टांड़ में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चंदवा प्रखंड के नेतृत्व में केंद्र सरकार के MMDR Amendment Bill, 2026 के खिलाफ ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर प्रस्तावित खनिज संबंधी प्रावधानों और झारखंड के हितों पर इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा जरूरी है. नेताओं ने दावा किया कि केंद्र और राज्य के बीच खनिज संसाधनों एवं राजस्व से जुड़े अधिकारों में बदलाव का असर राज्य की वित्तीय क्षमता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है.

जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी हुई चर्चा

जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों के बीच राज्य सरकार की मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, 200 यूनिट बिजली माफी योजना और सर्वजन पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई. पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से इन योजनाओं और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों के मुद्दे पर जागरूक रहने की अपील की.

चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

झामुमो नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार झारखंड के हितों और अधिकारों की अनदेखी करती है, तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन को और मजबूत करेगी. नेताओं ने कहा कि राज्य के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े मामलों में झारखंड के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी.

पार्टी की ओर से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे. इसका उद्देश्य खनिज संसाधनों, राज्य के अधिकार और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक एवं संगठित करना है.

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, शमशेर खान, अंकित तिवारी, राजेंद्र भगत, मोहम्मद सरफराज, सौरभ श्रीवास्तव, बबलू राही, नौशाद अंसारी, सुधीर गंझू, सुरेश उरांव, केशवर सिंह, शंकर टाना भगत, कमेश उरांव, पंकज राम, निरंजन गंझू, अबुल अंसारी, मोहम्मद अख्तर, देव ओझा, आयुष भगत, ब्रह्मदेव प्रजापति, राम भजन खरवार, डब्लू प्रजापति, जतरू मुंडा, करण लोहारा, अजय उरांव, शंकर उरांव, अनिल यादव, जफिर अंसारी, पप्पू यादव, अजीत यादव, दीपक प्रजापति, सुनील कुमार, शोषण भगत, राजेश उरांव, बहादुर गंझू एवं विश्वामित्र सहित झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

झामुमो चंदवा प्रखंड ने कहा कि झारखंड के अधिकार, हित और जनकल्याणकारी योजनाओं की रक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चिह्नित भूमि का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है