गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया 32 यूनिट रक्तदान

झामुमो सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं यह समाजसेवा का भी काम बखूबी करती है - झामुमो

By : News11 Bharat
गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया 32 यूनिट रक्तदान

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने 32 यूनिट रक्तदान किया. पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 31 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. जबकि झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने सदर अस्पताल रांची में रक्तदान किया. श्री दुबे का यह 25वां रक्तदान है. इनमें पूर्व मंत्री श्री ठाकुर के जन्मदिन पर यह लगातार दसवां रक्तदान है. 

गढ़वा में रक्तदान करते वालों में मयंक द्विवेदी, अंकित पांडेय, लल्लू मेहता, इमरान अंसारी,संजय कुमार, रेखा चौबे, आयुष झा, विकाश चंद्रवंशी, शशि कुमार जायसवाल, फारूक मंसूरी, मिनहाज आलम, चंदन जायसवाल, कंचन साहू, शुभम कुमार गुप्ता, ऋत्विक सिंह, शुभम कुमार, विवेक सिंह, मोहन राम, शिबू ख़ान, रवि प्रसाद, सूर्योदय सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार यादव, हरिओम यादव, बिकी रोशन, विकाश वर्मा, संजय शर्मा, केदारनाथ, आर्यन सिंह, सूरज तिवारी, सुभेन्द्र कुमार शामिल हैं. मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि झामुमो सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि यह समाजसेवा का भी काम बखूबी करती है. झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता समाजसेवा के लिए समर्पित हैं. मौके पर जिला अध्यक्ष शम्भू राम, सचिव शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, संजय सिंह छोटू, मिथिलेश झा, फरीद खान, अंजलि गुप्ता, आराधना सिंह, रेखा पाठक, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज तिवारी, गुड्डू सिंह, वंदना जायसवाल, अरविंद यादव, मनीष कमलापुरी, सुजीत चंद्रवंशी, प्रियम सिंह, शादाब ख़ान, निशांत चतुर्वेदी, दिलीप गुप्ता, आनंद पांडेय, सनी चंद्रवंशी, सुमित पाल, अभिषेक दूबे, अजय ठाकुर, इमरान अख़्तर, गुंजन दुबे, आलम ख़ान, नीलू ख़ान, अरमान सिद्दकी आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: धनबाद: जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट 17 फरवरी से, ग्रुप ए के मुकाबले मंगलवार से प्रभात स्टेडियम मुगमा में

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार