बिहार में सीट नहीं मिलने पर झामुमो पर आजसू का तंज, 'राजद–कांग्रेस को सरकार से बाहर करे JMM'

बिहार में सीट नहीं मिलने पर झामुमो पर आजसू का तंज, 'राजद–कांग्रेस को सरकार से बाहर करे JMM'

बिहार में सीट नहीं मिलने पर झामुमो पर आजसू का तंज राजद–कांग्रेस को सरकार से बाहर करे jmm

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस–राजद ने झामुमो को औकात बता दी है. तेजस्वी यादव ने झारखंड के मंत्री संजय यादव के पुत्र को बिहार में टिकट दे दिया, लेकिन झामुमो को एक भी सीट के लायक नहीं समझा. झामुमो में जरा भी स्वाभिमान है तो उसे अविलंब झारखंड विरोधी ताकतों राजद–कांग्रेस से नाता तोड़ लेना चाहिए.

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि बिहार चुनाव के कूचे से बेआबरू होकर निकलने के बाद झामुमो में नैतिक साहस और दम है तो वह राजद–कांग्रेस के मंत्रियों को सरकार से निकाल बाहर करे, तभी झारखंड की जनता और स्व शिबू सोरेन की गरिमा की रक्षा हो पाएगी.

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि राजद–कांग्रेस के साथ झामुमो का गठजोड़ स्वाभाविक नहीं बल्कि अवसरवादी गंठबंधन है. दोनों दल झारखंड विरोधी भूमिका में रहे हैं और जब भी मौका मिला झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की. लालू प्रसाद ने तो यहां तक बयान दे दिया था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा. इसके बाद भी उनके एकमात्र विधायक को हेमंत सोरेन ने मंत्री बनाकर रखा था.

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि कई दिनों से झामुमो इस आस में था कि उसे भी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे में हिस्सा मिलेगा. झामुमो नेता लगातार दावा कर रहे थे और झामुमो के मंत्री और महासचिव तेजस्वी के दरबार में हाजिरी भी लगा आए थे. लेकिन तेजस्वी यादव ने झामुमो को जरा भी तवज्जो नहीं दी. अब मंत्री सुदिव्य प्रसाद आरोप लगा रहे हैं कि राजद–कांग्रेस ने राजनीतिक धूर्तता की है. अगर झामुमो ऐसा मानता है तो वह राजद–कांग्रेस को सबक सिखाए, ना कि सिर्फ बयानबाजी कर जनता की आंख में धूल झोंके.

ये भी पढ़ें- Ghatshila By-election: दीपावली के बाद तेज़ हुआ चुनावी शोर, JMM कोटे के मंत्री संभाल रहे मोर्चा
 
संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री