झामुमो महिला मोर्चा की बैठक में खान-खनिज बिल का पुरजोर विरोध, विधायक समीर मोहंती...

जेएमएम महिला मोर्चा विरोध

झामुमो महिला मोर्चा की बैठक में खान-खनिज बिल का पुरजोर विरोध, विधायक समीर मोहंती ने किया आंदोलन का आह्वान

नये विधेयक को झारखंड की पारंपरिक जल, जंगल और जमीन की संप्रभुता पर सीधा प्रहार बताया

झामुमो महिला मोर्चा की बैठक में खान-खनिज बिल का पुरजोर विरोध विधायक समीर मोहंती ने किया आंदोलन का आह्वान

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: स्थानीय नेताजी शिशु उद्यान परिसर में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अगुवाई में आयोजित झामुमो महिला मोर्चा की बैठक के दौरान केंद्र सरकार के नए खान-खनिज बिल पर तीखा विरोध दर्ज किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया विधेयक झारखंड की पारंपरिक जल, जंगल और जमीन की संप्रभुता पर सीधा प्रहार है, जिससे निपटने के लिए राज्य में एक और उलगुलान की जरूरत आन पड़ी है. उन्होंने कहा कि अपने जल-जंगल-जमीन की हिफाजत के लिए जन-जन को जागरूक होना पड़ेगा और इसकी जोरदार बानगी आगामी 7 सितंबर को पंचायत व गांव स्तर पर आयोजित होने वाले व्यापक धरना-प्रदर्शन में दिखेगी. विधायक ने महिला कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर तक जन-संपर्क अभियान चलाकर आंदोलन की जमीन तैयार करने का आग्रह किया. इस रणनीतिक बैठक में प्रो. श्याम मुर्मू, मुन्ना होता, मिंटू पाल, शास्त्री हेंब्रम, जितवाहन राऊत, अरुण बारिक, दीपक बारीक एवं बिशु ओझा सहित भारी संख्या में झामुमो महिला मोर्चा की प्रतिनिधि शामिल थीं.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटी के ने एमएमडीआर बिल के विरोध में किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.