गांडेय में झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक, एसआईआर और जनगणना पर हुई चर्चा

By : Vaibhaw Vikram
गांडेय में झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक, एसआईआर और जनगणना पर हुई चर्चा

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत अंतर्गत जोराआम गांव स्थित शहीद बसंत पाठक उद्यान में बुधवार को झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में राज्य में शुरू हो रहे एसआईआर एवं जनगणना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में उपस्थित जिला सह सचिव भैरो प्रसाद वर्मा ने कहा कि केंद्रीय कमेटी एवं जिला समिति के निर्देश के आलोक में सभी कार्यकर्ता सजग रहें. उन्होंने कहा कि एसआईआर में कागजातों का सही तरीके से सत्यापन नहीं होने पर वोटर लिस्ट से नाम कटने की संभावना बनी हुई है.

प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने कहा कि केंद्रीय एवं जिला कमिटी के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई है. एसआईआर को लेकर सभी बूथों में पांच महिला, पांच पुरुष एवं बीएलओ-2 को मिलाकर 11 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी, जो स्थानीय बीएलओ को कार्य में सहयोग करेगी.

बैठक में पंचायतवार बूथों पर बीएलओ-2 की नियुक्ति तथा 10 सदस्यीय कमिटी गठन को लेकर फॉर्म का वितरण किया गया. संगठन विस्तार, जनसमस्याओं समेत अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई. मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव शब्बीर अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी हलधर राय, भागवत सिंह, बैजनाथ राणा, मो. आलम, हीरालाल टुडू, अरुण पाठक, रितेश पाठक, सनातन चौड़े सहित कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में आयोजित की गई TNA परीक्षा, 2861 शिक्षक हुए शामिल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई