टेंडर को लेकर विवाद

नगर परिषद टेंडर विवाद पर आमने-सामने झामुमो और नगर परिषद, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई राजनीति

दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए उपायुक्त समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नगर परिषद टेंडर विवाद पर आमने-सामने झामुमो और नगर परिषद, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई राजनीति

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11  भारत

गुमला/डेस्क:  नगर परिषद द्वारा निकाले गए टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार और हिस्सेदारी के आरोपों को लेकर गुमला की राजनीति गरमा गई है. विधायक पर लगाए गए आरोपों के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पलटवार करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों से कई सवाल पूछे हैं. झामुमो का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो उनके ठोस प्रमाण सार्वजनिक किए जाएं. पार्टी ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसका आंदोलन संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा.

वहीं नगर परिषद के 22 पार्षदों ने विधायक के कथित हस्तक्षेप के विरोध में मोर्चा खोलते हुए बोर्ड बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दी है. पार्षदों का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

इधर, दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए उपायुक्त समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि शहर के विकास कार्य प्रभावित न हों. मामले की जांच की प्रक्रिया भी जारी है. फिलहाल टेंडर विवाद को लेकर नगर परिषद और झामुमो के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे गुमला की स्थानीय राजनीति में हलचल बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: बेबस बच्चे की पुकार सुन तुरंत पहुंचे चेयरमैन जानू चौधरी, निजी खर्च से दी पहुंचाई मदद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.