संतोष कुमार/न्यूज़11
पुरुलिया/डेस्क: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल, 2026 को विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कढ़ी में पुरुलिया या जंगलमहल इलाके में झारखंड की अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों और नेताओं की हलचल देखी गई है. इसी दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक खास मीटिंग झालदा के ब्लॉक नंबर 1, तुलिन के उहुपीरी मैदान में आयोजित की गई .जिसमे हजारो समर्थक उमड़ पड़े. मुख्य वक्ता झारखंड के डुमरी विधायक सह पार्टी सुप्रीमो टाइगर कहे जाने वाले जयराम महतो ने अपने भाषण में लोगों को आकर्षित किया लोगो ने टकटकी लगाकर उनके भाषण को सुने. उन्होंने रूलिंग पार्टी तृणमूल कांग्रेस और BJP दोनों की अलग-अलग तरह से कमी खामियों को गिनाते हुए अपने पार्टी के प्रत्याशी को आर्शीवाद देने का अपील करते हुए विधानसभा भेजने का आग्रह किया. उन्होंने आने वाले विधानसभा में जंगलमहल की अलग-अलग समस्याओं को सामने लाने के लिए अपनी पार्टी को वोट देने की अपील की. उन्होंने खास तौर पर जंगलमहल इलाके की शिक्षा, स्वास्थ्य और समस्याओं पर जोर दिया. इसी दौरान पार्टी के लोकप्रिय नेत्री बेबी महतो ने भी जमकर भाषण दी. कार्यक्रम में पुरुलिया जिला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो और दूसरे नेता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: राजगंज में भाजपा टुंडी विधानसभा की बैठक, प्रशिक्षण शिविर को लेकर बनी रणनीति