नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
बसिया/डेस्क: झारखंड के मुख्य त्योहारों में से एक जितिया पर्व बड़े ही धूमधाम से बसिया में मनाया गया, माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और स्वास्थ्य एवं घर की सुख समृद्धि के निर्जला उपवास रखकर भगवान जीतवाहन का पूजा करती है. यह व्रत मातृत्व और मां के त्याग का प्रतीक है जिसके माध्यम से माताएं ईश्वर से अपने बच्चों के लिए आशीर्वाद मांगती है.
जितिया पर्व का महत्व
जितिया पर्व एक ऐसा कठिन पर्व है जिसमें माताएं अपने बच्चों के लिए निर्जला उपवास रखती है यह पर्व मातृत्व उत्सव और मां की बच्चों के लिए तपस्या और मातृत्व शक्ति का भी प्रतीक है.
यह पर्व एक दिन पूर्व नहाए खाए के साथ शुरू होता है, इसके दूसरे दिन माताएं निर्जला उपवास रखती है, और भगवान जीतवाहन एवं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर संपन्न होती है. इसके बाद माताएं अगले दिन अपने बच्चों के हाथ से जावा घोंट कर इस व्रत को पूरा करती है.
यह भी पढ़ें: चांडिल: दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक