न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मंगलवार के मौसम को लेकर रांची मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जताया है, उसके अनुसार झारखंड में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल सकता है. अलग-अलग जिलों में गर्मी और आंधी-बारिश का मिलाजुला रूप दिखेगा. राजधानी रांची समेत कुल जिलों में जहां बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, तेज हवा के साथ वज्रपात का भी असर देखने को मिलेगा वही, कुछ जिलों में मौसम सामान्य से ज्याद गर्म रहने वाला है. रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और बोकारो में आंधी-बारिश का असर दिखेगा. इन जिलों के , कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है तो बिजली गिरने की भी आशंका है. दूसरी ओर पलामू और गढ़वा जिलों में तूफानी हवाएं चलने की आशंका जतायी गयी है, वहीं, उत्तरी जिलों देवघर, गोड्डा में बारिश होगी, लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
मौसम विभाग ने पश्चिमी और उत्तरी जिलों चतरा और पलामू में 36-38°C तक तापमान रहने का अंदेशा जताया है. जमशेदपुर और धनबाद में भी 35-37°C के आसपास तापमान रह सकता है. खूंटी, लोहरदगा, गुमला में न्यूनतम 20-23°C रहने की संभावना है.
राजधानी रांची के पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान जहां 31°C रहा वहीं न्यूनतम तापमान 19°C था. दूसरे जिलों की बात करें तो पलामू में अधिकतम तापमान 40°C के आसपास रहा
यह भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना सत्यापन को लेकर लाभुकों से की जा रही है अवैध वसूली, श्यामजी महतो ने उठाई जांच की मांग