jharkhand-weather-update-19-june-2026-rain-thunder

झारखंड में मानसून मेहरबान, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार यानी आज झारखंड के कई जिलों में आज सुबह से ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात देखने को मिल रही है.

By : Vaibhaw Vikram
झारखंड में मानसून मेहरबान, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार यानी आज झारखंड के कई जिलों में आज सुबह से ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात देखने को मिल रही है. साथ ही यह संभावना भी जाताई जा रही है कि आज पूरे दिन ऐसा ही मौसम करने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, दुमका सहित कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही रुक-रुक कर मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. वहीं राज्य में लगातार हो रही बारिश के वजह से राज्य के तापमान में गिरावट सा देखने को मिल रही है. वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. रुक रुक के हो रही  हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के वजह से राज्य में रह रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना बना हुआ है.  
 
वहीं मौसम को देखते  हुए मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही इस दौरान खुले स्थानों पर नहीं जाने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है. साथ ही किसानों से यह भी अपील की है कि खेत में जाने से पहले एक बार मौसम पर नजर जरूर रख लें. 

वहीं मौसम विभाग का यह भी कहना है कि झारखंड में मानसूनी गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बनी रहेगी. इस वजह से राज्य में बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक बने रहेंगे. फिलहाल झारखंड में मानसून की सक्रियता लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: देर रात सुदेश महतो के आवास पहुंचे परिमल नथवानी, वैवाहिक वर्षगांठ की दी बधाई
 

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.