jharkhand-weather-update-18-june-2026-rain-thunder

झारखंड में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना

झारखंड में 18 जून 2026 को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती है

By : Vaibhaw Vikram
झारखंड में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में आज (18 जून) मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. विभाग के अनुसार, झारखंड उन राज्यों में शामिल है जहां बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. बताया जा रहा है कि आज राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, चाईबासा और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. वहीं कई जिलों में गरज के साथ तेज बारिश भी देखने को मिल सकते हैं. 

वहीं मौसम को देखते हुए विभाग ने सभी को इस दौरान सतर्क रहने को कहा है. साथ ही विभाग ने लोगों को वज्रपात, तेज हवा और बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 
 
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां दर्ज की गई हैं और आने वाले दिनों में भी इसका असर जारी रहने की संभावना है. वहीं बताया यह भी जा रहा है कि बारिश की संभावना को देखते हुए यह कयास भी लगाया जा रहा है कि धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों को इस बारिश से काफी राहत मिल सकती है. हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: रास चुनाव: झारखंड में आज दो सीटों पर मतदान, सुबह 9 बजे से शुरू होगी वोटिंग
 

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.