Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा वार! सुबह तेज गर्मी और शाम को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा वार! सुबह तेज गर्मी और शाम को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज कल झारखंड का मौसम मिश्रित रहता हैं. जहां एक तरफ तेज धूप तो वहीं दूसरी तरफ शाम को बारिश और वज्रपात हो सकता हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने 28-30 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के कुछ जिलों में बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान होने के संकेत हैं. यह बारिश बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत दिलाएगी, हालांकि नमी बढ़ने से गर्मी का एहसास अधिक हो सकता हैं. 

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों (दुमका, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज) जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना हैं. वहीं रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर जैसे जिलों में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं. कहा जा सकता है कि आज झारखंड के 10 से अधिक जिलों में बारिश हो सकती हैं. इस बारिश से लोगों को हीटवेव से थोड़ी राहत भी मिल सकती हैं.

आज का तापमान
आज पलामू का अधिकतम तापमान लगभग 43-44 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. वहीं चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर का तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. साथ ही बोकारो, गोड्डा और रांची का तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस होगा जबकि हजारीबाग और गुमला जैसे जिलों का तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं.

आज का मौसम
आज मौसम गर्म रहने वाला है लेकिन बारिश की वजह से हीटवेव से लोगों को काफी राहत मिल सकती हैं. वहीं 29-30 अप्रैल को इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है, जहां कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती हैं. आज तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने वाला है लेकिन नमी बढ़ने से उमस वाली गर्मी महसूस हो सकती हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि कुछ जिलों में तपिश, तो कुछ जिलों में राहत भरी बारिश होने की संभावना हैं.

यह भी पढ़े: रांची: धुर्वा डैम में डूबने वाले युवक की पुलिस को नहीं मिली लाश, NDRF की टीम आज करेगी तलाश
 
संबंधित सामग्री

AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान 

AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान 

बेंगलुरु में एआई युक्त कैमरे ने गिटार को बाइक के पीछे बैठा बिना हेलमेट के आदमी समझ कर वाहन का चालान काट दिया.

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी।

गंडक-बागमती उफान पर, उत्तर बिहार में बाढ़ का तांडव; कई गांवों का संपर्क टूटा

गंडक-बागमती उफान पर, उत्तर बिहार में बाढ़ का तांडव; कई गांवों का संपर्क टूटा

हाल के दिनों में रिकॉर्ड बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का संकट गहरा गया है। <br/><br/>

पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जन्मदिन पर दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष, गठजोड़ की अटकलें तेज

पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जन्मदिन पर दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष, गठजोड़ की अटकलें तेज

सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों में एनोस एक्का के जन्मदिन समारोह के दौरान भाजपा नेताओं समेत कई लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है.

पलामू: सर्पदंश से पीड़ित सेवानिवृत शिक्षक का रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत 

पलामू: सर्पदंश से पीड़ित सेवानिवृत शिक्षक का रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत 

सेवानिवृत शिक्षक रांची के अस्पताल मे वेंटिलेटर पर रहकर जीवन और मौत से जूझते रहे.