Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! शीतलहर से जनजीवन बेहाल, 19 जनवरी के बाद मिलेगी बड़ी राहत

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! शीतलहर से जनजीवन बेहाल, 19 जनवरी के बाद मिलेगी बड़ी राहत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इन दिनों ठंड ने अपना सबसे सख्त रूप दिखा दिया हैं. राजधानी रांची के साथ-साथ खूंटी, गुमला और आसपास के जिलों में शीतलहर और बर्फीली हवाओं ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा हैं. ठंडी हवाओं की रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है, जिससे तापमान और ज्यादा नीचे महसूस हो रहा हैं.

13 जिलों में येलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए रांची, पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़ और हजारीबाग समेत कुल 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं. बीते चार दिनों से इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैं. ठंड के कारण दैनिक कामकाज, बाजार और आवाजाही पर सीधा असर पड़ा हैं.

राजधानी रांची में ठंड का असर सबसे ज्यादा दिख रहा हैं. लकड़ी की कमी के चलते लोग टायर और बेकार सामान जलाकर अलाव तापते नजर आ रहे हैं. सुबह और रात के समय कनकनी इतनी तेज होती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं. ठंड से बचने के लिए लोग कई परतों में कपड़े पहनने को मजबूर हैं. बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में कक्षा छठवीं तक के स्कूलों को शनिवार तक बंद रखने का आदेश दिया गया हैं. 

कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के मुताबिक, राहत अब ज्यादा दूर नहीं हैं. 17 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती हैं. वहीं 18 और 19 जनवरी तक तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना हैं. 19 जनवरी के बाद शीतलहर का असर धीरे-धीरे कम होगा और रात की कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े: बिहार बन रहा है नया फिल्म हब, एक वर्ष में 39 फिल्मों की शूटिंग को मिली अनुमति
 
संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता