Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर का असर बरकरार, IMD ने जारी किया अलर्ट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर का असर बरकरार, IMD ने जारी किया अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में हैं. सुबह-शाम कंकनी और दिन में ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन मध्य और उत्तरी झारखंड में ठंड का प्रकोप फिलहाल कम होने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग (IMD) ने पहले से ही शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं.

इन जिलों में जारी रहेगा कड़ाके की सर्दी
लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, रांची, डालटेनगंज, गढ़वा और गिरिडीह जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. इन इलाकों में अगले 24 घंटे तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. दोपहर में धूप निकलने के बावजूद 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. 

10 जिलों में मिलेगी ठंड से कुछ राहत
राज्य के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद जिलों में राहत की खबर हैं. यहां न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती हैं. तापमान बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि बीते 24 घंटे में यह 6 से 8 डिग्री के बीच रहा था. ऐसे में शाम और रात के समय ठंड का असर कुछ हद तक कम महसूस किया जाएगा.

गुमला सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान बेहद नीचे
पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पलामू में 5.4 डिग्री, लातेहार में 5.5 डिग्री, खूंटी में 4.3 डिग्री और रांची में 7.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. दूसरी ओर, अधिकतम तापमान की बात करें तो चाईबासा में सबसे ज्यादा 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े: राजधानी रांची में गैंगवार! दो गिरोहों में चली गोली, आकाश-विकास नामक दो सगे भाई घायल, पुलिस जांच में जुटी
 

संबंधित सामग्री

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था