झारखंड पुलिस एसोसिएशन

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश पाण्डेय का बड़ा बयान, कहा- असंवैधानिक आचरण का समर्थन नहीं 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि माननीय बाबूलाल जी पुलिस एसोसिएशन अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करना चाहती है.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश पाण्डेय का बड़ा बयान, कहा- असंवैधानिक आचरण का समर्थन नहीं 

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि माननीय बाबूलाल जी पुलिस एसोसिएशन अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करना चाहती है. संगठन अपने सदस्यों के आत्मसम्मान, कल्याण और अधिकार की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहा है झारखंड पुलिस एसोसिएशन अनुशासनहीनता या असंवैधानिक आचरण का समर्थन नहीं करता है. पुलिस बल में नियम-कायदे और अनुशासन की स्पष्ट सीमाएं हैं. यदि कोई भी पुलिस पदा0 या पुलिसकर्मी किसी आम नागरिक के साथ अभद्र भाषा या दुर्व्यवहार करता है तो विभागीय जांच के बाद उस पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है. 

राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में माननीय जनप्रतिनिधियों का पद अत्यंत गरिमामयी होता है और पुलिस बल उनका पूरा सम्मान करता है. हालांकि सम्मान और शिष्टाचार की अपेक्षा दोनों पक्षों से होती है. ऑन-ड्यूटी तैनात  पुलिस पदाधिकारी के साथ तीखी बहस, दबाव बनाने की कोशिश या अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी वर्दीधारी के मनोबल को प्रभावित करता है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन का उद्देश्य अपने सदस्यों के माध्यम से आम जनता की सेवा, विधि-व्यवस्था का संधारण और पुलिस कर्मियों के कल्याण के बीच संतुलन बनाए रखना है. हम व्यवस्था में सुधार, पुलिस और जनता के बीच संवाद में शिष्टाचार और पारदर्शिता के हर सुझाव का स्वागत करते हैं. माननीय जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध है कि वे पुलिस बल के कठिन सेवा-परिवेश और मनोबल को ध्यान में रखते हुए अपना मार्गदर्शन प्रदान करें.

यह भी पढ़ें- BJP ने SIR की प्रक्रिया में विसंगतियों को लेकर निर्वाचन विभाग को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.