Jharkhand on alert for Cyclone Montha

मोंथा चक्रवात को लेकर झारखण्ड में अलर्ट जारी, मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सभी जिलों को तैयारी का दिया निर्देश

By : Ark Sahuliyar
मोंथा चक्रवात को लेकर झारखण्ड में अलर्ट जारी, मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सभी जिलों को तैयारी का दिया निर्देश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे “मोंथा" चक्रवात को देखते हुए झारखण्ड के सभी जिलों के उपायुक्तों को सतर्कता एवं आवश्यक तैयारी के निर्देश जारी किए हैं.
मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह चक्रवात एक गंभीर ट्रॉपिकल तूफान के रूप में विकसित हो सकता है, जिसके प्रभाव से झारखण्ड के दक्षिणी एवं मध्य हिस्सों में तेज हवाएँ, भारी वर्षा एवं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना जताई गई है. उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि स्थिति से निपटने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए जाएं.

मंत्री द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:
1. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की आपात बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए.
2. NDRF/SDRF टीमों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रखा जाए.
3. निचले एवं जलभराव वाले इलाकों की पहचान कर वहाँ के लोगों को सुरक्षित स्थलों पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई जाए.
4. बिजली आपूर्ति, संचार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त एवं सक्रिय रखा जाए.
5. सभी BDO और थानाध्यक्षों को चौबीसों घंटे निगरानी और रिस्पॉन्स के लिए निर्देशित किया गया है.
6. जनसंपर्क पदाधिकारियों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सतर्क किया जाए कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

height=554

height=557

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि हर स्तर पर तैयारी पूरी रखी जाए ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या क्षति को न्यूनतम किया जा सके. उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जिलों द्वारा की गई तैयारियों और उठाए गए कदमों की रिपोर्ट तत्काल आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराई जाए. डॉ. इरफान अंसारी ने जनता से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

ये भी पढ़ें- चाईबासा में पुलिस दमन के विरोध में कोल्हान बंद को AJSU पार्टी का समर्थन
 

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद