झारखंड में मानसून सुस्त, सामान्य से 46% कम बारिश; 7 जुलाई से तेज बारिश का अनुमान

jharkhand-monsoon-rainfall-deficit-heavy-rain-aler

झारखंड में मानसून सुस्त, सामान्य से 46% कम बारिश; 7 जुलाई से तेज बारिश का अनुमान

झारखंड में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है. राज्य में 1 जून से 3 जुलाई तक केवल 117.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत से करीब 46 प्रतिशत कम है.

झारखंड में मानसून सुस्त सामान्य से 46 कम बारिश 7 जुलाई से तेज बारिश का अनुमान

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है. राज्य में 1 जून से 3 जुलाई तक केवल 117.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत से करीब 46 प्रतिशत कम है. राजधानी रांची में भी इस अवधि के दौरान सामान्य से लगभग 16 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

अगले कुछ दिन रहेगा ऐसा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. संताल परगना, कोल्हान संभाग और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में अगले चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने का अनुमान है.

7 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, 7 जुलाई से झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं. इस दौरान आसमान में घने बादल छाने की संभावना है और 7-8 जुलाई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की भी संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटे का मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहा. मेदिनीनगर में सबसे अधिक 54.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा चक्रधरपुर में 32 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 27.4 मिमी, दुमका में 24.6 मिमी और रांची में 2.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में पाकुड़ सबसे गर्म रहा, जहां पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा.

बिजली गिरने का भी खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तेज बारिश के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन और आयोजकों की संयुक्त बैठक

संबंधित सामग्री

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

देश-विदेश

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

कल मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे.

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

झारखंड

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान किया गया है.

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

झारखंड

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण