न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः झारखंड हाईकोर्ट परिसर में शनिवार को सिल्वर जुबिली समारोह भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के होने वाले चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के कई न्यायाधीश तथा देश के दस राज्यों के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे.
पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था
समारोह को लेकर हाईकोर्ट भवन और पूरे परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जिसे दुल्हन की तरह सुसज्जित रूप दिया गया. कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, अन्य जज, महाधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए.
अपने संबोधन में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उन्हें याद किया. उन्होंने जिला अदालतों और हाईकोर्ट की न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए.
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने वकीलों और न्यायिक अधिकारियों को सिल्वर जुबिली की शुभकामनाएं दीं. दोनों ने कहा कि सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में झारखंड हाईकोर्ट लगातार उल्लेखनीय प्रदर्शन करता रहा है.
ये भी पढ़ें- BREAKING: रोहिणी आचार्य बड़ा ऐलान, राजनीति और परिवार छोड़ने का लिया फैसला
झारखंड हाईकोर्ट की सिल्वर जुबिली समारोह, सुप्रीम कोर्ट-HC के जज और केंद्रीय कानून मंत्री हुए शामिल
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति