न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड उच्च न्यायालय ने ईडी के विरुद्ध रांची पुलिस द्वारा की जा रही कारवाई पर रोक लगाते हुए, ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपने का आदेश दिया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि माननीय न्यायालय का आदेश जांच एजेंसियों की कारवाई को प्रभावित करने वाले हेमंत सरकार के मुँह पर करारा तमाचा है.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पुलिस के सहारे जांच एजेंसियों को डराने-धमकाने की चाहे जितनी कोशिश कर ले भ्रष्टाचार के खिलाफ कारवाई रुकने वाली नहीं है. कहा कि ईडी के विरुद्ध झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगवाने वाले का स्क्रिप्ट तैयार कराने वाले मुख्यमंत्री के करीबी पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं अन्य घोटालेबाज़ों के साथ ही इस घोटाले और षडयंत्र में शामिल पूरा कुनबा कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा, सबका जेल जाना तय है. समय का इंतजार करिए.
ये भी पढ़ें- JMM को पिछड़े समाज से आनेवाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, बतौर प्रदेश अध्यक्ष बर्दाश्त नहीं: अमरदीप यादव
झारखंड उच्च न्यायालय का निर्देश राज्य सरकार को करारा तमाचा: बाबूलाल मरांडी
संबंधित सामग्री
रांची: तीसरे दिन अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, भारी विरोध के बीच बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक; खुशी से झूम उठे लोग
HEC की जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है.
पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली
नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था
बिहार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सभी पुलिस थानों में अब चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।
रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी
न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड से क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद उठाने के लिए JSCA स्टेडियम पहुंचते हैं.
MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन
झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स की व्यवस्था हो.