न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नदियों में कोल वाशरी का प्रदूषित पानी जाने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने मुख्य सचिव, जल संसाधन सचिव, जीएम सीसीएल पिपरवार को प्रतिवादी बनाया है. राज्य के नदियों में कोल वाशरी का प्रदूषित जल को बहाए जाने को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. झारखंड की नदियों में कोल वाशरी का गंदा पानी बहाया जा रहा है, जिससे नदी का पानी पीने लायक नहीं है. एक जनहित याचिका में झारखंड हाईकोर्ट ने नदी के किनारे अतिक्रमण हटाने और नदियों में सॉलिड वेस्ट नहीं बहाए जाने का आदेश दिया था. कोर्ट के इस आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है.
ये भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ की बैठक