झारखंड हाईकोर्ट में 11वीं JPSC परीक्षा से जुड़े मामले की आंशिक सुनवाई, अगली तारीख 10 नवंबर तय

By : Ark Sahuliyar
झारखंड हाईकोर्ट में 11वीं JPSC परीक्षा से जुड़े मामले की आंशिक सुनवाई, अगली तारीख 10 नवंबर तय

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाई कोर्ट में 11वीं JPSC परीक्षा में असफल रहे अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका पर सोमवार को आंशिक सुनवाई हुई. न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख निर्धारित की है. मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की. याचिका दाखिल करने वाले कुल 54 अभ्यर्थियों, जिनमें प्रमुख रूप से राजेश प्रसाद शामिल हैं, ने प्रारंभिक परीक्षा तो सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी, लेकिन मुख्य परीक्षा में वे अनुत्तीर्ण हो गए.

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अनुरोध किया है कि प्रकाशित मेरिट लिस्ट को निरस्त किया जाए और उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराई जाए. उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता कुमार हर्ष ने पक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने पिछले वर्ष विज्ञापन संख्या 1/2024 के तहत परीक्षा आयोजित की थी. इसके परिणामस्वरूप मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और 370 पदों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- 14 बच्चों की मौत के बाद झारखंड में हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने Coldref, Repifresh और Relife सिरप पर लगाया तत्काल बैन

संबंधित सामग्री

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक