न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: झारखंड निकाय चुनाव के तहत चतरा नगर परिषद के कई वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. नतीजे सामने आते ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 1 से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की. वार्ड संख्या 2 से ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) को मतदाताओं का समर्थन मिला और वे विजयी रही. वार्ड संख्या 3 से मो. नेहाल को सफलता मिली, जबकि वार्ड संख्या 4 में पार्वती देवी (पति अजय यादव) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया.
इसी क्रम में वार्ड संख्या 5 से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह) ने शानदार जीत हासिल की. वार्ड संख्या 6 से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा और वार्ड संख्या 7 से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) ने वार्ड पार्षद पद पर कब्जा जमाया.
डोमचांच नगर पंचायत: मतगणना पूरी, कई नए प्रतिनिधि चुने गए
कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में भी वार्ड संख्या 1 से 7 तक की मतगणना पूरी हो चुकी हैं. परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया. वार्ड नंबर 1 से रंजीत साव विजयी रहे, जबकि वार्ड नंबर 2 से सुनीता देवी ने जीत हासिल की. वार्ड नंबर 3 से गुड़िया देवी ने सफलता पाई और वार्ड नंबर 4 में अजय साव विजयी घोषित किए गए. वार्ड नंबर 5 में किसी कारणवश चुनाव संपन्न नहीं हो सका. वहीं वार्ड नंबर 6 से शिवा सिंह और वार्ड नंबर 7 से मंजू देवी ने जीत दर्ज की.
गढ़वा नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर
गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता नजर आ रहा हैं. शुरुआती रुझानों में झामुमो से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरी मासूम खान बढ़त बनाए हुए हैं. दूसरे स्थान पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अलख नाथ पांडेय चल रहे है जबकि दौलत सोनी तीसरे और झामुमो के संतोष केशरी चौथे स्थान पर बताए जा रहे हैं. रुझानों ने स्थानीय राजनीति को और गरमा दिया हैं.
गढ़वा के कई वार्डों में भी घोषित हुए नतीजे
गढ़वा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं. वार्ड नंबर 5 से अंजू केसरी, वार्ड नंबर 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल, वार्ड नंबर 6 से घनश्याम उर्फ पुतूल तथा वार्ड नंबर 4 से हिरालाल गोंड़ ने जीत दर्ज की हैं. इसके अलावा वार्ड नंबर 2 से गुलशन आरा वार्ड पार्षद निर्वाचित हुई हैं.
निकाय चुनाव के परिणामों ने स्थानीय राजनीति को नई दिशा दी हैं. कई वार्डों में नए चेहरों को मौका मिला है, जिससे विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. विजयी प्रत्याशी अब अपने-अपने क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के वादों को पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं.
यह भी पढ़े: धनबाद निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: वोटों की गिनती शुरू, दो दिनों में साफ होगी शहर की सरकार की तस्वीर