न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में हुए नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. 23 फरवरी को संपन्न हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे से मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के लिए वोटों की गिनती जारी हैं. मानगो नगर निगम के तहत वार्ड 4 से मौमिता चटर्जी, वार्ड 6 से रविंद्र कुमार सिंह, वार्ड 4 से राहत हुसैन, वार्ड 2 से काशिफ राजा खान, वार्ड 9 से राजेश सिंह और वार्ड 5 से राहुल कुमार ने जीत हासिल की.
मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर चुनी गई सुधा गुप्ता, 18601 वोट से जीत हासिल की.
चाकुलिया नगर पंचायत की मतगणना समाप्त हुई. झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन नई अध्यक्ष बनी हैं.
जुगसलाई नगर परिषद से अध्यक्ष पद पर नौशीन खान ने 720 मतों से जीत हासिल की.
मानगो नगर निगम
वार्ड संख्या - 16
अशोक बिरूवा 553 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 17
अनिता देवगम 1118 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 18
जूली प्रवीण 1926 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 19
रानी परवीन 2254 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 20
इरफाना खातुन 776 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 (चाकुलिया नगर पंचायत)
वार्ड संख्या - 01
संजीव कुमार मंडी 317 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 02
गोपाल चंद्र दास 324 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 04
शतदल महतो 501 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 05
संजय घोष 274 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 06
मलय रूहिदास 381 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 09
तबस्सुम आरा 907 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 10
राज कुमार मिश्रा 266 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या - 11
मौसमी मल्लिक 277 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया
निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8 बजे से दोनों निकायों में मतगणना शुरू कर दी गई. सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में वोटों की गिनती जारी हैं. प्रशासन का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं.
मानगो नगर निगम में 190 बूथों की गिनती
मानगो नगर निगम के कुल 190 बूथों के मतों की गिनती के लिए 48 टेबल लगाए गए हैं. पहले 16 टेबल पर आठ राउंड में मतगणना की योजना थी, लेकिन परिणाम में देरी की आशंका को देखते हुए टेबलों की संख्या बढ़ा दी गई. अब मतगणना चार राउंड में पूरी होगी और करीब 10 घंटे में पूरी प्रक्रिया समाप्त होने की उम्मीद हैं.
जुगसलाई नगर परिषद की मतगणना तीन राउंड में
जुगसलाई नगर परिषद के 41 बूथों के मतों की गिनती तीन राउंड में पूरी की जाएगी. इसके लिए चार अतिरिक्त टेबल लगाए गए है ताकि परिणाम जल्द घोषित किए जा सकें. प्रशासन ने बताया कि दोनों निकायों के नतीजे आज ही जारी कर दिए जाएंगे. जुगसलाई नगर परिषद के तहत वार्ड 2 से मोहम्मद इरशाद हैदर, वार्ड 1 से शेख अजीब ने जीत हासिल की.
नगर निकाय चुनाव भले ही गैर-दलीय आधार पर होते है लेकिन राजनीतिक दल अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारते हैं. मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा समर्थित संध्या सिंह और कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता के बीच माना जा रहा हैं. संध्या सिंह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की पत्नी है जबकि सुधा गुप्ता पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी हैं. इनके अलावा जेबा कादरी, कुमकुम श्रीवास्तव, प्रतिभा रानी और बनीता सहाय सहित कई अन्य उम्मीदवार भी मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं.
जुगसलाई नगर परिषद
वार्ड संख्या 07
जीशान हुसैन 1220 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
वार्ड संख्या 08
निताई चंद शासमल 296 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जल्द सामने आएंगे रुझान और परिणाम
मतगणना चार राउंड में पूरी होने के कारण शुरुआती रुझान जल्द सामने आने की संभावना हैं. प्रशासन और राजनीतिक दलों की नजर अब परिणामों पर टिकी हुई हैं. स्थानीय स्तर पर यह चुनाव राजनीतिक प्रतिष्ठा से भी जुड़ा माना जा रहा है, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया हैं.
यह भी पढ़े: अफगानिस्तान का पाक पर हमला, 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों पर कब्जा, दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने