न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज होने वाली हैं. बैठक दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी. इस बैठक के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना हैं. सबसे ज्यादा आज झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की नई नियमावली पर टिकी हुई है, जिसे आज मंजूरी मिल सकती हैं.
जेटेट नियमावली का प्रस्ताव पिछली कैबिनेट बैठक में भी लाया गया था लेकिन भाषा विवाद के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. कुछ मंत्रियों ने इसमें शामिल भाषा प्रावधानों पर आपत्ति जताई थी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जेटेट की नई नियमावली तैयार की हैं. इसमें जिलावार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान इनमें से किसी एक भाषा को चुनकर परीक्षा देनी होगी.
वहीं कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद में जैक ने परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया हैं. जेटेट परीक्षा के लिए आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हैं. बता दें कि, राज्य में पिछले 10 वर्षों से जेटेट परीक्षा नहीं हुई हैं. करीब चार लाख अभ्यर्थी इसका इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा कैबिनेट बैठक में बालू नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी आ सकता हैं. अभी नीलामी के बाद कंपनियों को कुल बोली राशि का आधा हिस्सा लीज एग्रीमेंट के समय देना पड़ता हैं. अब इसे आसान बनाते हुए किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जा सकती हैं.
यह भी पढ़े: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नवप्रोन्नत डीएसपी समेत 11 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग