अपराध

सूने घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व नकदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

चोर करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 400 ग्राम चांदी तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सूने घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व नकदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

सौरभ कुमार गुप्ता/न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बेसना गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी की चोरी कर ली. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार गृहस्वामी गौरव कुमार सिन्हा 22 जुलाई को अपने परिवार के साथ निजी कार्य से रांची गए थे. इस दौरान उनका घर बंद था. बुधवार रात जब वे परिवार सहित वापस लौटे तो देखा कि घर के मुख्य ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का सामान भी अस्त-व्यस्त था.

पीड़ित के अनुसार चोर करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 400 ग्राम चांदी तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है.

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: गोड्‌डा जिला अन्तर्गत ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटनाओं के विरुद्ध चलाए गए अभियान में आरोपियों को किया गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई