गावां में जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

गावां में जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

गावां में जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल रेफर

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां पोस्ट ऑफिस के समीप गुरुवार की शाम जेसीबी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान श्रवण कुमार पिता सहदेव महतो, निवासी भंडारी तीसरी निवासी  के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार अपने ससुराल चक जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक पर उसकी पत्नी और बच्चे भी सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां डॉ. नवीन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी व बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: चौपारण में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के अगुवाई में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब और अड्डेबाजी पर कसा शिकंजा

संबंधित सामग्री

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरवाडीह ने रचा सफलता का इतिहास, मैट्रिक 2026 में 100% छात्राएं सफल

झारखंड

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरवाडीह ने रचा सफलता का इतिहास, मैट्रिक 2026 में 100% छात्राएं सफल

गावां के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पिहरा का छात्र बना जिला टापर, कुल 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये

झारखंड

गावां के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पिहरा का छात्र बना जिला टापर, कुल 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये

राजगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10–12 लाख की संपत्ति जलकर राख

झारखंड

राजगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10–12 लाख की संपत्ति जलकर राख

गुमला से लापता बच्ची के मामले में इनाम की घोषणा, पुलिस ने घोषित किया 2 लाख रुपये का इनाम 

झारखंड

गुमला से लापता बच्ची के मामले में इनाम की घोषणा, पुलिस ने घोषित किया 2 लाख रुपये का इनाम 

चौपारण में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के अगुवाई में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब और अड्डेबाजी पर कसा शिकंजा

झारखंड

चौपारण में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के अगुवाई में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब और अड्डेबाजी पर कसा शिकंजा