अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: जिले वासियों को गुरुवार से पर्याप्त बिजली मिलेगी. जेबीवीएनएल व डीवीसी की ओर से मेंटेनेंस के नाम की जा रही बिजली कटौती पर रोक लग गई है. पर दुर्गा पूजा तक कटौती बंद करने का आदेश जारी किया है. इससे क्षेत्र में रह रहे लोगों को अब बिजली संकट से राहत मिलेगी. जेबीवीएनएल के धनबाद सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने कहा कि गुरुवार से मेंटेनेंस के नाम पर कटौती नहीं की जाएगी. पूरी क्षमता से बिजली आपूर्ति की जाएगी. इससे लोगों को राहत मिलेगी.योजना का काम पूजा के बाद होगा.
विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि आरडीएसएस योजना से जिले में चल रहे काम पूजा को देखते हुए रोक दिया गया है. योजना का काम जो भी होगा वह पांच अक्तूबर के बाद किया जाएगा. साथ ही किसी प्रकार का मेंटेनेंस कार्य नहीं होगा. बड़ी खराबी आने पर ही लोगों को थोड़ा बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि जेबीवीएनएल व डीवीसी की ओर से सात-आठ घंटे तक क्षेत्र में हर दिन मेंटेनेंस कार्य को लेकर कटौती की जा रही थी. लगातार इतने देर तक बिजली नहीं होने से हर कोई परेशान हो गए थे. यह कटौती एक महीने तक चली.
यह भी पढ़ें: गढ़वा ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के प्रांगण में ग्रांड डांडिया-गरबा नाईट में उमड़ी लोगों की भीड़